फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Claim: Bandhwari garbage mountain will be cleared in 24 months

दावा : 24 माह में खत्म होगा बंधवाड़ी कूड़े का पहाड़

Sat, 18 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Claim: Bandhwari garbage mountain will be cleared in 24 months
मुख्यालय से मंजूरी के बाद नगर निगम ने दो अलग-अलग प्लांट लगाने को लेकर ग्लोबल टेंडर निकाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी प्लांट पर पड़े लगभग 14 लाख टन कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए नगर निगम की ओर से कवायद तेज की गई है। कूड़े के निस्तारण को लेकर मुख्यालय से मंजूरी के बाद नगर निगम की ओर से दो अलग-अलग प्लांट लगाने को लेकर ग्लोबल टेंडर निकाला गया है जिसमें आवेदन 7 नवंबर को खुलेंगे जिसके बाद चयनित होने वाली कंपनी को काम के आवंटन के लिए मुख्यालय से मंजूरी ली जाएगी। एनजीटी में नगर निगम की ओर से दी गई रिपोर्ट में इस प्लांट से अक्तूबर 2027 तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का दावा किया गया है। नगर निगम की ओर से 89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


27 सितंबर काे एनजीटी में हुई थी सुनवाई
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के किनारे कूड़े के पहाड़ के मामले में एनजीटी की ओर से नगर निगम को लगातार फटकार लगती रही है। एनजीटी को कूड़े के निस्तारण का अलग-अलग प्लान बनाकर निगम की ओर से दिया गया है। इस बार अदालत में दिए जाने वाले प्लान को मुख्यालय से मंजूरी मिली है। मामला इसलिए गंभीर है कि बंधवाड़ी गांव के लोग पंचायत कर चुके हैं। 27 सितंबर काे एनजीटी में सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन



कूड़ा और उसका निस्तारण

30.43 लाख टन कूड़ा जनवरी 2023 में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर था।

6.6 लाख टन कूड़ा जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक बंधवाड़ी पहुंचा।

5.84 लाख टन कूड़ा जनवरी 2024 से 21 नवंबर 2024 तक बंधवाड़ी पहुंचा।

16.50 लाख टन कूड़े का निस्तारण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक हुआ।

17.16 लाख टन कूड़े का निस्तारण जनवरी 2024 से 21 नवंबर 2024 तक हुआ।

14 लाख टन से अधिक कूड़ा इस समय बंधवाड़ी लैंडफिल पर है।


मानसून समाप्त होने के बाद नगर निगम की ओर से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। इस बात का भरोसा दिया गया है। गांव की आबादी 20 हजार से अधिक है। इस बारे में गांव वाले पंचायत कर चुके हैं।-
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, समाजसेवी निवासी बंधवाड़ी, गुरुग्राम



बंधवाड़ी कूड़े के प्लांट के निस्तारण को लेकर मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है जिसके बाद प्लांट लगाने के लिए टेंडर निकाला गया है। 7 नवंबर तक काम करने वाली कंपनी का नाम फाइनल हो जाएगा।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed