{"_id":"68acb5d1301fb243970bd23d","slug":"civil-hospital-will-be-seen-in-a-new-look-next-month-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65548-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अगले माह नए रंग रूप में नजर आएगा नागरिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अगले माह नए रंग रूप में नजर आएगा नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
शुरू किया गया सौंदर्यीकरण का काम, एडीसी ने किया अस्पताल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) वत्सल वशिष्ठ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया और बैठक की। बैठक में अस्पताल परिसर की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्णय लिए गए।
अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को नया रूप दिया जाएगा ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही अस्पताल भवन के भीतर व बाहर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा जिसमें दीवारों की पेंटिंग, ग्रीनरी, साफ-सफाई व नई सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में चल रहे कुछ पोर्टा कैबिन में स्थित काउंटरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना है ताकि भीड़-भाड़ कम हो और कार्य कुशलता बढ़े।
इस कार्य के लिए अगले महीने सितंबर तक की डेडलाइन तय की गई है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह, पीएमओ डॉ. लोकवीर, डॉ. मनीष राठी, डॉ. नीरज और पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर भी शामिल रहे। सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं ताकि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जा सके।