{"_id":"6303c25db4d70222841568ed","slug":"civic-amenities-gurgaon-news-noi666230912","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसल बिल्डर की दो, हार्टोन कॉम्पलेक्स सहित सात संपत्ति सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंसल बिल्डर की दो, हार्टोन कॉम्पलेक्स सहित सात संपत्ति सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नगर निगम टैक्स विंग ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार से शुरू हुआ प्रॉपर्टी सीलिंग अभियान सोमवार को भी जारी रहा। निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी-2 के नेतृत्व में टीम ने पालम विहार स्थित अंसल बिल्डर के असंल प्लाजा सहित दो प्रॉपर्टी और उद्योग विहार फेज चार स्थित हार्टोन कांप्लेक्स की दो प्रॉपर्टी सहित कुल सात प्रॉपर्टी को सील कर दिया।
सीलिंग के दौरान टीमों को थोड़े विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन कानूनी कार्रवाई के डर से विरोध आगे नहीं बढ़ पाया। अंसल बिल्डर पर 89,78,165 रुपये बकाया है। एक प्रॉपर्टी इस्लामपुर गांव में सील की गई है। उस पर 60 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में बकाया था। इनके अलावा सेक्टर 14 में सील की गई प्रॉपर्टी पर 13,54,148 रुपये बकाया थे। सेक्टर 21 में सील गई प्रॉपर्टी पर 23, 07, 620 रुपये बकाया थे। उद्योग विहार फेज चार में भी एक प्रॉपर्टी सील की गई है। इस पर 24, 89, 498 रुपये बकाया थे। यहां सील किए गए हार्टोन कॉम्पलेक्स पर 16, 45, 270 रुपये बकाया थे, जबकि दूसरी पर 7, 67, 662 रुपये बकाया थे। अंसल के दोनों भवनों पर 89,78,165 रुपये बकाया थे।
----
प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वाले को नोटिस दिए गए हैं। जो प्रॉपर्टी सील की गई, इन्हें बार-बार नोटिस देकर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने का अनुरोध किया जा रहा था। अभियान अभी जारी है। कुछ पैट्रोल पंप और एक पंजाबी कलाकार की प्रॉपर्टी पर रडार पर है। उन्हें भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन
गुलशन सलूज, जेडटीओ-2, नगर नगिम
--------------
फोटो ... 19