{"_id":"60c4b21f8ebc3e18515fef14","slug":"citizens-will-be-able-to-give-samples-only-in-the-art-center-of-the-hospital-gurgaon-news-noi5870330178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए नागरिक अस्पताल के एआरटी सेंटर में ही नमूने दे सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए नागरिक अस्पताल के एआरटी सेंटर में ही नमूने दे सकेंगे मरीज
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में खुले एआरटी सेंटर (एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी) में आने वाले मरीजों को एचआईवी से संबंधित जांच के लिए रोहतक नहीं जाना पड़ेगा बल्कि मरीजों से सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग उनको खुद रोहतक भेजेगा। सरकार की तरफ से इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा, जहां से स्वीकृति मिलते ही नागरिक अस्पताल में नमूना संग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
दरअसल, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अभी तक एचआईवी से संबंधित सीडी4 व वायरल लोड समेत अन्य जांच के लिए रोहतक जाना पड़ता है। इस बारे में जानकारी देते हुए सीनियर आईसीटी काउंसलर शिखा गर्ग ने बताया कि इस पर विचार विमर्श चल रहा है और विभाग द्वारा जल्द ही इसका प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और प्रत्येक शनिवार को लैब तकनीशियन नमूने लेकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक जाएंगे। यह मुद्दा इसलिए भी अहम है क्योंकि नागरिक अस्पताल में एआरटी सेंटर को स्थापित हुए 4 माह से ज्यादा का समय बीत चुका है। यहां पर मरीजों को जांच को छोड़कर सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
2012 से चल रहा लिंक एआरटी सेंटर
सीडी 4 और वायरल लोड की जांच की सुविधा शुरू होने पर नागरिक अस्पताल के एआरटी सेंटर में मरीजों की पंजीकरण संख्या भी बढ़ेगी। मालूम हो कि नागरिक अस्पताल में 2012 से लिंक एआरटी सेंटर चल रहा था लेकिन मरीजों को पंजीकरण व विभिन्न जांच के लिए रोहतक एआरटी सेंटर में जाना पड़ता है। मरीजों की बढ़ती संख्या व जरूरतों को देखते हुए इसी जनवरी में नागरिक अस्पताल में एआरटी सेंटर स्थापित किया गया, जिसका स्वास्थ्य महानिदेशक वीणा सिंह ने उद्घाटन किया था।