फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children will craft Ganpati idols; cultural programs will add vibrancy to the event.

Gurugram News: बच्चे बनाएंगे गणपति की मूर्तियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजेगा रंग

Sat, 12 Sep 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Children will craft Ganpati idols; cultural programs will add vibrancy to the event.
मराठी और आंध्र प्रदेश के गणपति पंडालों के अलावा सोसाइटियों में तैयारियां चल रहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मराठी और आंध्र प्रदेश के गणपति पंडालों के अलावा शहर की विभिन्न सोसाइटियों में गणपति महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। 14 सितंबर की सुबह सभी जगहों पर भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर दी जाएंगी। अथर्व शीर्ष का पाठ, महाआरती, भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सेक्टर 102 स्थित इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में 13 सितंबर को बच्चों के लिए मिट्टी से गणपति की मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुनील सरीन ने बताया कि पिछले साल भी काफी संख्या में बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। बच्चों द्वारा बनाई गई मूर्तियां पंडाल में रखी जाएंगी। इस सोसाइटी में गणपति विसर्जन 15 सितंबर को होगा। 14 सितंबर को गणपति स्थापना, पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार में लोग गणपति की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना करेंगे। यहां की सोसाइटी के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। सेक्टर 43 पावरग्रिड के पास हनुमान मंदिर परिसर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। यहां मंदिर के बीच में मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस मंदिर देश के सभी हिस्सों देवी देवताओं के मंदिर है। एक मिनी भारत की परिसर में देखने को मिलता है।
विज्ञापन

सेक्टर 102 स्थित जॉय विले सोसाइटी के लोगों ने पिछले साल काफी ऊंची गणपति की मूर्ति स्थापित की थी। गणपति की मूर्ति के साथ सोसाइटी की परिक्रमा, भजन और डांस भी यहां लोग करते हैं। सेक्टर 78 स्थित मानसून ब्रिज, सेक्टर 82 स्थित वाटिका ग्रुप की सोसाइटियों, सेक्टर 79 स्थित मैपस्को माउंटविले, गोदरेज आरिया, गोदरेज 101, सेक्टर 109 स्थित एटीएस ककून, सेक्टर 108 स्थित रहेजा वेदांता, 112 स्थित गुड़गांव वन, सेक्टर 37 डी स्थित रामप्रस्था सिटी आदि सोसाइटियों में लोग गणेशोत्सव मनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुग्राम में रहने वाले अधिसंख्य मराठी परिवार 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-शांताराम उदागे, अध्यक्ष, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति



छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर मावले की थीम पर पंडाल की सजावट रहेगी। राजस्थान के राज्यपाल शामिल होंगे।
- विनोद पालवे, सदस्य सचिव, सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति


हमारी समिति का यह 21 वां गणेशोत्सव है। झांकियां, महाआरती, भोग और भजन संध्या का विशेष आकर्षण रहेगा।
- पद्माकर पाटिल, अध्यक्ष लोकमान्य गणेशोत्सव समिति


17 सितंबर की शाम पंडाल में महिला सम्मेलन और 18 सितंबर की शाम मराठी व्यंजनों का खास आनंद मेला लगेगा।
- नंद किशोर बिसेन, कोषाध्यक्ष, लोकमान्य गणेशोत्सव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed