फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Children made eco friendly Ganpati

Gurugram News: बच्चों ने बनाए इको फ्रेंडली गणपति

Tue, 26 Aug 2025 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Children made eco friendly Ganpati
गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन सोसाइटी के बच्चों ने मिट्टी से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है। सोसाइटी के करीब 50 बच्चों ने गणपति की विभिन्न मुद्राओं में इको फ्रेंडली मूर्ति तैयार की हैं।इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। आयोजकों में शामिल सुमित पांडेय ने बताया कि सोसाइटी के बच्चों द्वारा बनाई गई मूर्ति भी पंडाल में गणपति की मुख्य मूर्ति के साथ स्थापित की जाएगी। उनका पूजन और विसर्जन भी उसी विधिविधान से होगा। बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, आस्था,कला और संस्कारों से जोड़ने के लिए सोसाइटी ने उन्हें प्रोत्साहित किया है। खुद से बनाकर वे गणपति की मूर्ति लेकर आएंगे। सोसाइटी में रहने वाली जुड़वां बहनों आरवी और आन्या कीर, गर्विता, भूमि, अनायशा आदि बच्चों ने मिट्टी और इको फ्रेंडली चीजों की मदद से मूर्तियां तैयार की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed