{"_id":"69fc91efd777de9226097a01","slug":"children-are-learning-letters-and-numbers-through-sand-colors-and-stories-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87213-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेत, रंग और कहानियों के जरिए बच्चे सीख रहे अक्षर-अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेत, रंग और कहानियों के जरिए बच्चे सीख रहे अक्षर-अंक
विज्ञापन
- क्लास रेडिनेस प्रोग्राम बना बच्चों की मजबूत पढ़ाई का आधार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में चल रहा क्लास रेडिनेस प्रोग्राम छोटे बच्चों के लिए पढ़ाई को आसान और रोचक बना रहा है। शिक्षक बच्चों को पारंपरिक तरीके से पढ़ाने के बजाय खेल गतिविधियों और रचनात्मक तरीके से पढ़ा रहे हैं। इसका असर भी अब उनकी पढ़ाई पर दिख रहा है। स्कूलों में बच्चे रेत पर अक्षर बनाकर हिंदी वर्णमाला सीख रहे हैं, वहीं चित्रों, रंगों, गीतों और कहानियों के माध्यम से संख्याओं और शब्दों की पहचान करना सिखाई जा रही है। समूह गतिविधियों के जरिए बच्चों में आपसी संवाद और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। शिक्षक बच्चों को डर या दबाव के बिना सीखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
शिक्षकों का कहना है कि पहले कई बच्चे कक्षा में चुप रहते थे और पढ़ाई में कम रुचि दिखाते थे, लेकिन अब वे खुद आगे बढ़कर गतिविधियों में हिस्सा ले रहें है। खेल-खेल में सीखने की इस प्रक्रिया से बच्चों की समझने और याद रखने की क्षमता भी बेहतर हुई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्लास रेडिनेस प्रोग्राम का उद्देश्य बच्चों को शुरुआती शिक्षा के लिए मानसिक और सामाजिक रूप से तैयार करना