{"_id":"6aabec84854891264b02de3c","slug":"child-protection-systems-reviewed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101370-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बाल संरक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बाल संरक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने पॉक्सो मामलों पर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति हरिपाल श्योराण ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम का दौरा किया। उन्होंने जिले में बाल संरक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, मदरसा, बाल गृह और अस्पताल का निरीक्षण किया।
श्योराण ने शीतला कॉलोनी स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया जमातुल-हुदा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैकबपुरा, बाल गृह और नागरिक अस्पताल, सेक्टर-10 का दौरा किया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, संस्थागत देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। पॉक्सो कानून के अनुपालन और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पॉक्सो मामलों, विशेष किशोर पुलिस इकाई और लापता बच्चों पर चर्चा हुई। उन्होंने भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए कार्यबल गठित करने का सुझाव दिया। श्योराण ने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से बच्चों की पहचान, संरक्षण और पुनर्वास को प्रभावी बनाएं। उन्होंने पॉक्सो मामलों में बच्चों को एक सप्ताह के भीतर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राहत न मिलने पर आयोग को जानकारी भेजने और मासिक रिपोर्ट देने को कहा।
लापता बच्चों के लिए पोर्टल का सुझाव
श्योराण ने लापता और बरामद बच्चों के मामलों के लिए एक पोर्टल विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर बच्चे से संबंधित कार्रवाई और वर्तमान स्थिति अद्यतन की जानी चाहिए। इससे परिजन और आमजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जोर दिया कि परिजनों को जानकारी के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण
मदरसे के निरीक्षण के दौरान बाल सुरक्षा व्यवस्था और पॉक्सो कानून के प्रति जागरूकता की समीक्षा हुई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाल संरक्षण और शिक्षकों की जागरूकता पर जानकारी ली गई। बाल गृह में बच्चों की देखभाल, सुरक्षा और पुनर्वास व्यवस्था का जायजा लिया गया। नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और पॉक्सो मामलों से संबंधित चिकित्सा सहायता की जानकारी ली गई।