{"_id":"67a7a377a84deac15408e7a7","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-three-different-locations-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-50316-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अलग-अलग तीन ठिकानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अलग-अलग तीन ठिकानों पर मारा छापा
विज्ञापन
बिना अनुमति के शराब परोसने व गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बीते 24 घंटे के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग और आबकारी विभाग के साथ मिलकर अवैध रूप से बिक रहे गैस सिलिंडर व परोसी जा रही शराब के अहाते पर छापा मारा।
इस दौरान टीम ने बिना अनुमति के अलग-अलग फ्लेवर के हुक्का पिलाए जाने का खुलासा भी किया है। स्थानीय पुलिस व विभागीय टीम एक्ट के हिसाब से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता इन्द्रजीत कुमार के अनुसार, टीम ने सूचना के बाद बादशाहपुर में नजदीक जोहड़, दरबारीपुर रोड गुरुग्राम स्थित एक रिहायशी प्लाॅट में रेड करके 38 सिलिंडर बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 65 थाने में कालाबाजारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम उनके साथ थी। दस्ते ने दूसरी रेड ब्रिस्टल होटल गुरुग्राम के सामने बने मुंबई ढाबा पर की। ढाबा संचालक के खिलाफ स्थानीय थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया। मौके पर 15 से 20 व्यक्ति शराब पीते पाए गए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम द्वारा गोल्फ कोर्स रोड गुरुग्राम से सेक्टर 42, 43 मेट्रो स्टेशन के पास री सैट बाई प्लान बी के नाम से हुक्का बार चलाकर लोगों को गैर कानूनी रूप से प्रतिबंध फ्लेवर हुक्का पिलाने के संबंध में रेड करके हुक्का संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी व स्थानीय पुलिस भी साथ रही।
वर्जन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के पास अलग-अलग प्वाइंट पर अनियमितता की सूचना थी। जिसके बाद संबंधित विभागों के लोगों के साथ छापेमारी की गई है। - इन्द्रजीत कुमार, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता