फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister's flying squad busted 16 bed illegal hospital

Gurugram News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 16 बेड का अवैध अस्पताल का किया भंड़ाफोड़

Wed, 12 Apr 2023 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad busted 16 bed illegal hospital
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 16 बेड का अवैध अस्पताल का किया भंड़ाफोड़
विज्ञापन

सोहना के डॉक्टर ने नाम की मिलीं मोहरें

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को गांव वजीराबाद में अवैध रूप से चल रहे 16 बेड के अस्पताल का भंडाफोड़ किया है। टीम को मौके से सोहना के डाॅक्टरों के नाम की मोहरें मिलीं। अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे मरीजों को वह खुद ही दवा लिखकर सोहना रोड स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर की मोहर लगा दी जाती थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर छापेमारी की थी। टीम की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि गांव वजीराबाद में मेडिवर्सल नामक अवैध रूप से अस्पताल चलाया जा रहा है। बुधवार को टीम स्वास्थ्य विभाग के साथ मौके पर पहुंची। अस्पताल में मेवात निवासी जुनेद और कानपुर (यूपी) निवासी प्रिया मिलीं। दोनों ने बताया कि उन्होंने किसी भी विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली है। आरोपियों ने जनरल वार्ड के साथ लैब व आईसीयू बेड समेत करीब 16 बेड की व्यवस्था की थी। टीम को अस्पताल के रिसेप्शन से एक अस्पताल और दो डॉक्टरों की मोहरों भी मिलीं। आने वाले मरीज के पर्चे पर उन्हीं मोहरों को लगाकर दिया जाता था। पुलिस ने मौके से ओपीडी रजिस्टर, ब्लड टेस्ट की मशीन के साथ दवाइयां को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जांच शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed