फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister will honor three drug control officers of Gurugram

Gurugram News: गुरुग्राम के तीन औषधि नियंत्रण अधिकारियों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Sat, 08 Mar 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will honor three drug control officers of Gurugram
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा औषधि नियंत्रण विभाग के 16 अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। एमटीपी किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की अवैध बिक्री की रोकथाम में सराहनीय सेवाओं के लिए गुरुग्राम के वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी परविंदर मलिक के अलावा औषधि नियंत्रण अधिकारी-1 अमनदीप चौहान, औषधि नियंत्रण अधिकारी-3 मुकेश कुमार के अलावा प्रदेश के अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से गुरुग्राम में एमटीपी किट की ऑनलाइन सप्लाई की शिकायत मिली थी। किट की अवैध ऑनलाइन बिक्री की जांच की जिम्मेदारी औषधि नियंत्रण अधिकारी गुरुग्राम-1 अमनदीप चौहान को सौंपी गई। मामले में जांच करते हुए ऑनलाइन माध्यम से एमटीपी किट मंगवाई गई और किट की डिलीवरी होने पर सबूतों के साथ उत्तर प्रदेश के बदायूं और गाजियाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार अवैध बिक्री का भंडाफोड़ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed