{"_id":"65aeb777d9861db72d0e5862","slug":"chief-minister-will-gift-42-projects-worth-rs-191-crore-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24002-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री देंगे 191 करोड़ की 42 परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री देंगे 191 करोड़ की 42 परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
कल वर्चुअल माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास
मानेसर में होने वाले कार्यक्रम स्थल का उपायुक्त नितिन यादव ने किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 24 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले में लगभग 191 करोड़ रुपये की 42 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके लिए मानेसर क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा, जन स्वास्थ्य, सड़क और जल प्रबंधन आधारित योजनाओं का शिलान्यास होगा। करीब 31.5 करोड़ की लागत से तैयार 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और करीब 160 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली 29 परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इस अवसर पर सीटीएम दर्शन यादव, नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त दिनेश कुमार, डीआईओ विभू कपूर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी गजेंद्र सिंह, एचएसआईआईडीसी से अरुण गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-- --
इन परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौरंगपुर का नवनिर्मित भवन, मानेसर नगर निगम के गांव नैनवाल, फाजलवास, नवादा फतेहपुर व रामपुरा में वाटर सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन, गांव रामपुर, फाजलवास की फिरनी सहित गांव काकरौला में सीवरेज नेटवर्क, मानेसर नगर निगम के जोन संख्या चार, पांच, छह व सात के विभिन्न क्षेत्रों में 20 छोटे पब्लिक टॉयलेट व जोन पांच, छह व सात के विभिन्न क्षेत्रों में 10-10 बड़े पब्लिक टॉयलेट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।