फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister should not get angry after seeing small complaints

छोटी-छोटी शिकायतों को देख कहीं नाराज न हो जाएं मुख्यमंत्री

Thu, 07 Jan 2021 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister should not get angry after seeing small complaints
गुरुग्राम। जिला प्रशासन छोटी-छोटी शिकायतों को निस्तारित नहीं कर पा रहा है। ऐसी शिकायतें कष्ट निवारण समिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष शुक्रवार को होने वाली बैठक में रखी जाएंगी। किसान आंदोलन के कारण इस बैठक के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सिर्फ वही लोग अंदर होंगे, जिनके लिए पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति में 14 शिकायतें रखी जाएगी। इन शिकायतों में 11 शिकायत नई हैं, जबकि तीन लंबित हैं। नई शिकायतों में फर्रुखनगर निवासी दीपक की भी शामिल है। उनकी शिकायत फर्रुखनगर-खीरपुर रोड पर केएमपी के पास एक प्लाट में अवैध रूप से हॉट मिक्स प्लांट चलाए जाने के संबंध में है। उन्होंने 26 अगस्त को पुलिस एवं प्रदूषण विभाग को दी शिकायत में बताया है कि अवैध गतिविधियां चलाने के कारण इस प्लाट को सील किया गया था, लेकिन सील तोड़कर प्लाट में अवैध तौर पर हॉट मिक्स प्लांट चलाना आरंभ कर दिया है। चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब दोनों विभाग उनकी शिकायत को कष्ट निवारण समिति में रख रहे हैं।
विज्ञापन

समिति की पिछली बैठकों में मुख्यमंत्री ऐसी शिकायतें रखने पर नाराजगी जता चुके हैं। वह कहते रहे हैं कि समिति के समक्ष वे ही शिकायतें लाई जाएं जिनके समाधान के लिए राज्य सरकार की मदद की आवश्यकता हो। जिले के निवासियों की छोटी शिकायतें अधिकारी अपने स्तर पर जल्द निपटाने की पहल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed