फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chief Minister discussed projects related to water management

Gurugram News: मुख्यमंत्री ने की जल प्रबंधन से संबंधित परियोजनाओं पर चर्चा

Wed, 01 Nov 2023 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister discussed projects related to water management
वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मंडलायुक्त आरसी बिढ़ान से ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जल प्रबंधन से संबंधित परियोजनाओं पर गुरुग्राम के मंडलायुक्त आरसी बिढ़ान से चर्चा की।
कमिश्नर ने कहा कि गुरुग्राम मंडल के जिलों में जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव गांव जाकर लोगों को वर्षा जल संग्रहित करने के लिए टैंक बनाने व पानी का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए गुरुग्राम में 105 करोड़ रुपये की लागत से एक मास्टर ड्रेन बनाई जा रही है, जो कि वाटिका चौक से एनएच 8 तक जाएगी। इसकी लंबाई करीब पांच किलोमीटर की है।

वीडियो कांफ्रेंस में कमिश्नर आरसी बिढ़ान ने बताया कि इस मास्टर ड्रेन के निर्माण से गुरुग्राम शहर के आबादी वाले क्षेत्र सेक्टर 68 से 80 तक में बरसाती पानी की निकासी आसानी से हो सकेगी। यह ड्रेन अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगी। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने वीसी में मुख्यमंत्री को बताया कि गुरुग्राम में बरसाती पानी की निकासी और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए अनेक परियोजनाएं तैयार की गई हैं। जीएमडीए और नगर निगम की इन परियोजनाओं को जल्दी ही धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर जीएमडीए के चीफ इंजीनियर राजेश बंसल, अधीक्षण अभियंता फैजल इब्राहिम, कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा, नगर निगम गुरुग्राम के अधीक्षण अभियंता राधेश्याम शर्मा, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता खिवलेश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed