फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Chhath Ghat is being made from the swimming pool of societies

Gurugram News: सोसाइटियों के स्वीमिंग पूल को बनाया जा रहा छठ घाट

Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 23 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chhath Ghat is being made from the swimming pool of societies
लोग मिलकर सजावट कर रहे, पूल को गंगा मानकर करेंगे पूजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नए गुरुग्राम की सोसाइटियों में छठ के गीतों की झंकार कुछ उसी तरह उठ रही है जैसे पूर्वांचल का कोई गांव या कस्बे हो।.. कांचहि बांस के बहंगिया बहंगी लचकत शीतली बयरिया शीतल दूजे पनिया. कब देब देवता तू आके दर्शनियां...। गुरुग्राम की सोसाइटियों में छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। स्वीमिंग पूलों की सफाई की जा रही है। यहां घाट बनेंगे और व्रती यहां अर्घ्य देंगे। कुछ जगहों पर गायक भी बुलाए गए हैं।
सेक्टर-79 स्थित मैपस्को माउंटविले, सेक्टर-81 मैपस्को कासाबेला, विपुल लावण्या, सेक्टर-84 में एसएस कोरलवुड, सेक्टर-85 में एसएस लीफ, सेक्टर-102 में सनसिटी एवेन्यू, सेक्टर-108 स्थित एमथ्रीएम वुड शायर, सेक्टर-37 डी स्थित बीपीटीपी पार्क सेरेन, रामप्रस्था सिटी, सेक्टर-63 स्थित टाइम रेसिडेंसी, सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट, सेक्टरा-107 स्थित एक्सपीरियन, सेक्टर 83-84 स्थित वाटिका समेत कई सोसाइटियों में कहीं स्वीमिंग पूल तो कहीं बाथ टब तो कही अस्थायी तालाब छठ घाट में तब्दील हो जाएंगे। सोसाइटियों में स्वीमिंग पूल पर छठ किसी गांव के घाट से कम नहीं होता। लोग मिलकर सजावट कर रहे हैं। छठ के गीत गाए जाएंगे। पूल को गंगा मानकर उसकी पूजा होगी और सुबह के अर्घ्य के बाद पिकनिक जैसा नजारा रहेगा।
विज्ञापन


सेक्टर-102 में यह हमारा छठा छठ महोत्सव है। आसपास की 10-12 सोसाइटियों, धनकोट, बसई रोड में रहने वाले पूर्वांचल के लोग भी यहां अर्घ्य देने आते हैं। यह छठ घाट बनवाया गया है ताकि सभी लोग इसमें साझा पूजा कर सकें। स्थानीय सहयोग और उपस्थिति भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनंजय झा, सनसिटी एवेन्यू, सेक्टर-102


विपुल लावण्या में 10 साल से छठ पूजा की जा रही है। हम लोग अपने स्वीमिंग पूल को साफ कर उसमें नया पानी भर देते हैं। सोसाइटी के बहुत सारे परिवार यहां पूजा देखने जुटते हैं। व्रत रखने वालों की संख्या तो 10-12 ही होती है बाकी सारे लोग इस अध्यात्मिक और सांस्कृतिक समारोह का हिस्सा बनते हैं।
-डॉ. सत्या सहाय, विपुल लावण्या, सेक्टर-81


सोसाइटी में बसने के बाद हम लोगों ने यहां छठ पूजा शुरू की। अर्घ्य देने वाले व्रती भले ही कम हों मगर छठ में हिस्सा लेने सोसाइटी के बहुत सारे लोग आते हैं। आसपास की जिन सोसाइटियों में छठ के घाट की व्यवस्था नहीं होती, वे भी यहां आते हैं।


- धीरेंद्र कुमार सिंह, मैपस्को माउंटविले, सेक्टर-79


सोसाइटी में पिछले छह साल से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हम लोग स्वीमिंग पूल को साफ सुथरा कर उसमें नया पानी भरकर छठ घाट बना लेते हैं। सोसाइटी में रहने वाले परिवारों के अलावा दूसरी सोसाइटियों से भी लोग यहं छठ करने आते है।

- स्वराज वर्मा, एमथ्रीएम वुडशायर, सेक्टर-108
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed