{"_id":"61618bfe8ebc3ed3d2371719","slug":"checking-the-recognition-of-dps-dlf-city-will-start-soon-gurgaon-news-noi609445324","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होगी डीपीएस डीएलएफ सिटी की मान्यता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होगी डीपीएस डीएलएफ सिटी की मान्यता की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर के डीएलएफ सिटी फेज-2 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की मान्यता की जांच होगी, जिसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी की कमेटी बनाई है। कमेटी सोमवार या मंगलवार से स्कूल की मान्यता को लेकर जांच करेगी और जिला उपायुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
कमेटी द्वारा स्कूल प्रबंधन के सदस्यों और शिकायतकर्ता अभिभावकों से बात की जाएगी। वहीं, बिना मान्यता कितने दिनों से स्कूल संचालित किया जा रहा था, कितने बच्चे स्कूल में कौन-कौन सी कक्षा में पढ़ रहे हैं, कक्षावार कितनी फीस ली जाती थी सहित अन्य जानकारी प्रबंधन से ली जाएगी। जानकारी हो कि दिल्ली पब्लिक स्कूल डीएलएफ सिटी फेज-2 को बिना मान्यता संचालित करने के विरोध में बीते 1 अक्तूबर को अभिभावकों ने गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला को ज्ञापन सौंपकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की थी, क्योंकि यहां पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
अभिभावकों का कहना था कि बिना मान्यता के ही स्कूल चलाकर प्रबंधन लोगों से साथ धोखाधड़ी कर रहा है और स्कूल के पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कोई मान्यता नहीं है। उन्होंने विधायक को यह भी बताया था कि डीपीएस डीएलएफ सिटी को डीपीएस मारुति कुंज अपनी स्कूल शाखा बताता है। विधायक ने अभिभावकों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही स्कूल की मान्यता को लेकर जांच कराई जाएगी। अब जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने दिल्ली पब्लिक स्कूल डीएलएफ सिटी फेज-2 को बिना मान्यता संचालित करने की जांच को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन और खंड शिक्षा अधिकारी शील कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त के आदेशानुसार शुक्रवार को कमेटी बनाई गई है। सोमवार या मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल डीएलएफ सिटी की मान्यता को लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- विश्राम कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त, गुरुग्राम।