फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating of Rs 56 lakh by posing as DCP of Mumbai cyber crime, case registered

Gurugram News: मुंबई साइबर क्राइम का डीसीपी बनकर 56 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Fri, 16 Feb 2024 02:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 56 lakh by posing as DCP of Mumbai cyber crime, case registered
अंडरवर्ल्ड और आतंकवादी समूह से संबंध होने का भय दिखाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने मुंबई अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का भय दिखाकर पीड़ित से करीब 56 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने सीबीआई और मुंबई साइबर क्राइम का डीसीपी बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ईस्ट साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-51 निवासी देबराज मित्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को सुबह लगभग 11.53 बजे फेड एक्स मुंबई अंधेरी शाखा से कॉल आई कि पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, नारकोटिक्स और लैपटॉप वाली एक खेप ताइवान से आई है। इसे मुंबई कस्टम ने रोक लिया है। पार्सल की बुकिंग में उनके आधार कार्ड का प्रयोग किया गया है। पीड़ित का कहना है कि बाद में उसकी बात मुंबई अपराध शाखा के एएसआई से कराई गई। आरोपी एएसआई ने स्काइप के जरिए संपर्क किया और आधार कार्ड की जानकारी व फोटो ले ली। साथ ही बताया कि वे मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आधार लिंक की जांच करेंगे।
विज्ञापन

स्काइप कैमरे के माध्यम से उसे 24 घंटे निगरानी में रखा गया। इसके बाद स्काइप संदेश में एक नोटिस मिला कि मामला सीबीआई वित्त विभाग में पंजीकृत है। वे इस मनी लॉन्ड्रिंग को देखेंगे। रविवार होने के कारण सीबीआई कार्यालय बंद है, इसलिए इस मामले में डीसीपी सोमवार को शामिल होंगे। ऐसे में पीड़ित पूरे रविवार को रूम अरेस्ट की स्थिति में था। सोमवार की सुबह बालसिंह राजपूत (डीसीपी मुंबई साइबर क्राइम) नाम के किसी व्यक्ति ने बताया कि एफडी, स्टॉक, म्यूचुअल फंड में से सभी निवेश को तोड़ना होगा और निगरानी के लिए अपने आईसीआईसीआई बैंक में स्थानांतरित करना होगा। आरोपी ने यह कहकर उन्हें और भयभीत कर दिया कि उनका आतंकवादी समूह से लेनदेन करने का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पीड़ित ने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक और कर्नाटक बैंक में अपनी एफडी तोड़ दी, बचत खाते में राशि के साथ लगभग 56 लाख रुपये थे। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ठगों ने यह पैसा अपने दिए बैंक खाते में डलवा लिया और कहा कि जांच के बाद वापस कर देंगे। 14 फरवरी की रात को धोखाधड़ी वाली गतिविधि पर संदेह हुआ। इसके बाद साइबर क्राइम थाना सेक्टर-43 ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed