फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cheating of 44 thousand from a young man in the name of buying liquor online

Gurugram News: ऑनलाईन शराब खरीदने के नाम पर युवक से 44 हजार की ठगी

Mon, 12 Jun 2023 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 44 thousand from a young man in the name of buying liquor online
ऑनलाईन शराब खरीदने के नाम पर युवक से 44 हजार की ठगी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। डीएलएफ थाना एरिया में ऑनलाइन शराब खरीदने के नाम पर युवक से 43 हजार 560 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ फेज-4 के चंद्रलोक सोसाइटी में रह रहे पंकज ने कहा कि उसने ऑनलाइन शराब खरीदने के लिए सर्च किया और एक नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले युवक ने खुद को सेक्टर-40 स्थित एल-1 वाईन शॉप का कर्मी बताकर शराब का आर्डर ले लिया और उसे गूगल पे के माध्यम से यूपीआई के जरिए 5 हजार 560 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। पंकज ने भुगतान कर दिया तो तथाकथित कर्मी ने उसे गूगल पे से अपने खाते में स्थानांतरित करने में मदद करने के लिए पंकज से कहा कि वह गूगल पे में 19001 कोड डाले। पंकज ने ऐसा किया तो उसके अकाउंट से 19 हजार 1 रुपये डेबिट हो गए। रुपये डेबिट होने के बाद पंकज को शक हुआ तो उसने रुपये वापिस करने और आर्डर कैंसिल करने को कहा। इसके बाद युवक ने उसे गूगल के माध्यम से ही रुपये वापिस करने की बात कहकर फिर से 19001 कोड के रूप में डालने के लिए कहा। पंकज के ऐसा करते ही उसके अकाउंट से 19 हजार 1 रुपये दोबारा कट गए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया और छानबीन शुरु कर दी।
विज्ञापन


२...

महिला को लगाई सवा दो लाख की चपत

अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। डीएलएफ थाना एरिया में जालसाजों द्वारा महिला के अकाउंट से सवा दो लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह राशि दो बार में निकाली गई। इसके लिए उसके पास किसी तरह का मैसेज व ओटीपी नहीं आया। शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पूजा आहुजा ने कहा कि उसका आईडीएफसी प्रथम बैंक, डीएलएफ फेज-1 शाखा में सेविंग अकाउंट है। उसके अकाउंट से गत दिवस 25 हजार रुपये व उसके अगले दिन 2 लाख रुपये डेबिट हो गए, जिसके बारे में पूजा को पता भी नहीं चला। एक दिन जब पूजा ने अपने अकाउंट का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि उसमें सवा दो लाख रुपये कम हैं। इसके बाद पूजा ने बैंक की शाखा में जाकर मालूम किया तो दो ट्रांजेक्शन पाई गईं। पूजा का आरोप है कि उसके पास इस लेनदेन को लेकर किसी तरह का मैसेज नहीं आया और ना ही कोई ओटीपी आया। यहां तक कि रुपये डेबिट होने का मैसेज भी नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed