फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challans issued to 687 drivers for drunk driving

Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 687 चालकों के चालान

Tue, 23 Jul 2024 02:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to 687 drivers for drunk driving
फोटो-
विज्ञापन


- पुलिस टीम ने पिछले सप्ताह अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर की कार्रवाई


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सात दिन के भीतर पुलिस टीम ने अलग-अलग प्वाइंट से शराब पीकर वाहन चलाने वाली छह महिला सहित 687 वाहनों चालकों का चालान किया। ट्रैफिक पुलिस यह अभियान समय-समय पर डीसीपी ट्रैफिक के आदेश पर चलाती रहती है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए यातायात पुलिस उपायुक्त विरेंद्र विज ने यातायात पुलिस की विभिन्न पुलिस टीमों का गठन करके उनको चिन्हित स्थानों पर तैनात किया। पुलिस टीमों द्वारा नाका लगाकर चेंकिंग करते हुए 6 महिला वाहन चालक सहित कुल 687 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य ड्रिंक एंड ड्राईव करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसना तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराते हुए यातायात का संचालन व्यवस्थित तथा सुरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed