{"_id":"65db8f93997763b63308d424","slug":"challans-issued-to-45-people-for-drunk-driving-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-26126-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 45 लोगों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 45 लोगों के चालान
विज्ञापन
दो बार पकड़े जाने पर लाइसेंस किया जाएगा जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस की ओर से इस सप्ताह रात्रि जांच के दौरान 45 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जांच के दौरान यह पता चला है कि एमजी रोड व डीएलएफ क्षेत्र में रात के समय शराब पीकर अधिक लोग गुजरते हैं।
डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चेतावनी दी कि अगर उनके लाइसेंस से पता चला कि उनका पहले भी चालान हो चुका है। तो उनका लाइसेंस जब्त कर उसके निरस्त करने की प्रक्रिया को भी अंजाम दिया। वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से सप्ताह में दो दिन इस तरह का अभियान चलाया जाता है। अचानक पुलिस टीम सड़क पर निकलती है।