फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Challan will be issued for violation of solid waste management rules

Gurugram News: ठोस कचरा प्रबंधन नियमों की अवहेलना पर होगा चालान

Fri, 02 Feb 2024 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Challan will be issued for violation of solid waste management rules
सभी संयुक्त आयुक्त अपने जोन में करेंगे औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के सभी संयुक्त आयुक्त अपने-अपने जोन में स्थित बल्क वेस्ट जनरेटरों के यहां औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान ठोस कचरा प्रबंधन नियमों की अवहेलना पाए जाने पर उनके चालान करेंगे। उक्त निर्देश बृहस्पतिवार को निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने सभी संयुक्त आयुक्तों को दिए ।
निगमायुक्त ने अवैध रूप से कूड़ा व मलबा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार पुलिस सहायता लेने की बात भी निगमायुक्त द्वारा कही गई। उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में कहीं पर भी कूड़े के ढेर न पड़े हों। कूड़ा फेंकने वालों की पहचान करके उनके चालान किए जाएं।
विज्ञापन

निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने इंफोर्समेंट विंग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी जोन में बड़े स्तर पर एक विशेष अभियान चलाएं। अभियान के तहत अतिक्रमण, अवैध निर्माण और निगम की भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शनिवार को सभी संयुक्त आयुक्त अपने-अपने जोन में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण, अवैध निर्माण और अवैध कब्जों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed