फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CET 2025: The examination will be held in two sessions at 145 centers in the district.

सीईटी 2025 : जिले में 145 केंद्रों पर दो-दो सत्रों में होगी परीक्षा

Mon, 21 Jul 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
CET 2025: The examination will be held in two sessions at 145 centers in the district.
- उपायुक्त ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

- एसडीएम अपने एरिया में परीक्षा से जुड़े इंतजामों की उपलब्धता करेंगे सुनिश्चित
- गुरुग्राम में प्रत्येक सत्र में 36,372 परीक्षार्थियों के बैठने की होगी व्यवस्था
- फरीदाबाद के लिए 26 और 27 जुलाई की सुबह चार बजे से आरंभ होगी बस सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी के पदों की भर्ती के लिए 26-27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी के लिए गुरुग्राम जिला में 107 शिक्षण संस्थाओं में 145 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। दोनों दिन में अलग-अलग सत्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा के एक सत्र में 36,372 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन द्वारा जिला में नकल रहित व पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराने व परीक्षार्थियों की सुविधा से जुड़े आवश्यक इंतजामों को लेकर तैयारियां निरंतर जारी है।

उपायुक्त अजय कुमार ने सोमवार की शाम लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की अधिकारियों की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला के सभी एसडीएम अपने-अपने एरिया में परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजामों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके लिए कलस्टर बनाकर परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को समय रहते पहुंचाया जाए। जिला में 26 व 27 जुलाई को पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 से 11:45 बजे तक और दूसरी दोपहर बाद 3:15 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इन परीक्षा केंद्रों में प्रवेश हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्धारित समय के अनुसार होगा।
विज्ञापन

बस डिपो समेत अन्य जगहों से मिलेंगी बसें
गुरुग्राम जिले से परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों के परीक्षा केंद्र फरीदाबाद जिले में होंगे। फरीदाबाद जिले के लिए 26 और 27 जुलाई की सुबह गुरुग्राम बस स्टैंड से चार बजे से जबकि सोहना और पटौदी बस स्टैंड से पांच बजे से बस सेवा आरंभ होगी। इसके अतिरिक्त नए गुरुग्राम एरिया से भी बस सेवा फरीदाबाद के लिए आरंभ होगी। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए जिला के भीतर शटल सेवा ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर 29 स्थित जिमखाना क्लब के समीप से, मानेसर में आईएमटी चौक के पास से बसें उपलब्ध होंगी। फरीदाबाद जिले में एनआईटी व बल्लभगढ़ बस स्टैंड और सेक्टर 12 में लोकल बस सेवा उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी वत्सल वशिष्ठ, परिवहन विभाग के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया, एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम संजीव सिंगला, एसडीएम दिनेश लुहाच, एसडीएम दर्शन यादव, ज्योति, टीएम रोडवेज रितु शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन व एमवीओ हरेंद्र वीर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed