फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CBSE students will get free transportation facility

Gurugram News: सीबीएसई के विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त परिवहन सुविधा

Thu, 25 Sep 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:42 PM IST
सार

गुरुग्राम में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त परिवहन सुविधा देने के आदेश जारी हुए हैं। यह सुविधा जल्द लागू की जाएगी। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

विज्ञापन
CBSE students will get free transportation facility

विस्तार

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस संंबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के मुताबिक अब जिले के सरकारी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के छात्र छात्राओं को भी मुफ्त परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

साथ ही बस पास पास बनाने की प्रक्रिया, निर्धारित रूट एवं समय सारिणी, विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र और परिवहन अधिकारियों की अनुमति जैसे सभी नियम पहले की तरह लागू रहेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 29 अगस्त को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इसे लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय की ओर से सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही इन आदेशों का पालन किया जाएगा। -इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed