{"_id":"685706e10f6ad13bc80b079c","slug":"caught-with-17-boxes-of-illicit-liquor-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104284-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध शराब की 17 पेटियों के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध शराब की 17 पेटियों के साथ पकड़ा
Sun, 22 Jun 2025 12:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
नूंह। एक गाड़ी में लगभग 40 हजार रुपये की अवैध शराब की 17 पेटियां भरकर ले जा रहे एक युवक पहाड़ी राजस्थान निवासी मनु पुत्र रतन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ दिया गया है।
नूंह सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक अपनी गाड़ी नंबर एचआर 74 बी 9839 में कहीं से देसी शराब की पेटियां भरकर अड़बर से घासेडा को जाने वाले नए बाईपास से होकर जाएगा। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाका लगा दिया। थोड़ी देर बाद बताई हुई गाड़ी आई, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को घुमाने की कोशिश की, इसी दौरान पुलिस ने उसे गाड़ी सहित दबोच लिया। गाड़ी तलाशी लेने पर पीछे वाली सीट व डिग्गी में 14 पेटी शराब पव्वा मार्का देसी मस्ताना व तीन पेटी शराब अद्धा मार्का देसी मस्ताना बरामद हुई।