फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cash-jewel theft by breaking the window of a closed house

बंद घर की खिड़की तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

Fri, 07 Jan 2022 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Cash-jewel theft by breaking the window of a closed house
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज एक थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के बंद घर की खिड़की तोड़कर चोर नकदी, जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए। घटना के दौरान पीड़िता अपने घर रांची गई थी। माली ने चोरी का पता चलने पर कॉल कर पीड़िता को बताया। मौके पर पहुंची पीड़िता ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, डीएलएफ फेज एक में मीता सिन्हा अकेले किराए के घर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह 31 जनवरी को अपने घर का ताला लगाकर रांची चली गई थी। चार जनवरी को सुबह करीब आठ बजे माली ने कॉलकर उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी दी। पांच जनवरी की रात को वह घर पहुंचीं। पहले उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को लिखित शिकायत थाने में दी। पीड़िता ने बताया कि चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, तीन महंगी घड़ी, 40 हजार रुपये, रूम हीटर, महंगे कपड़े और कंबल चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed