फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cash and jewellery stolen from four houses

Gurugram News: चार घरों से नकदी व जेवरात चोरी

Sat, 21 Jun 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from four houses
कहीं जेवरात को कहीं पीतल के बर्तनों को ले उड़े चोर, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। शहर में चोर बेखौफ होकर ज्वेलरी, नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर रहे हैं। चोर उन घरों को चोरी के लिए तब निशाना बनाते हैं, जब मालिक नौकरी या फिर रिश्तेदारों के यहां चले जाते हैं। चोरों ने एक सप्ताह में चार अलग-अलग स्थानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में अलग-अलग थानों की पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
केस 1- सेक्टर-40 थाने में दी शिकायत में नेपाल के ब्रमकोट अखंगारखांची निवासी भक्ति खनाल ने बताया कि वह सेक्टर-31 में किराये पर रहते हैं। वह और पत्नी बीते शुक्रवार को नौकरी पर गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर में रखी अलमारी से पांच तोले सोने और 800 ग्राम चांदी की ज्वेलरी सहित करीब 15 हजार रुपये गायब मिले।
विज्ञापन

केस 2- फव्वारा पुलिस चौकी में दी शिकायत में वार्ड-14 निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनके चाचा ने कॉल करके बताया कि कई कमरों के ताले टूटे हुए हैं। इन कमरों से करीब 200 किलो पीतल के पुराने बर्तन और कुछ तांबे व स्टील के बर्तन गायब मिले। चोरी की वारदात 15 जून की देर रात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3-बजघेड़ा थाने में दी शिकायत में सराय अलावर्दी गांव में रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह महेंद्रगढ़ के मिर्जापुर गांव के रहने वाले हैं। 15 जून को परिवार के साथ ससुराल गए थे। 18 जून की रात जब वापस आए तो घर से करीब 80 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी और दो चेन नहीं मिली। गहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।

केस 4- न्यू पालम विहार निवासी आनंद कौशिक ने बजघेड़ा थाने में दी शिकायत में बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 बजे मामा के घर गए थे। दोपहर करीब 1.15 बजे वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। चोर अलमारी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, दो अंगूठी सहित करीब 10 तोले सोने और 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed