फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   case registered against three people in paper leak case in Punhana of Nuh district

Haryana Paper Leak: अब नूंह में 10वीं का पेपर लीक, परीक्षा केंद्र की सुपरवाइजर गिरफ्तार; छात्राओं पर केस

Sat, 01 Mar 2025 04:53 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

हरियाणा में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आया है। पुन्हाना में पेपर लीक मामले में एक अध्यापिका सहित दो छात्राओं पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
case registered against three people in paper leak case in Punhana of Nuh district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को दसवीं कक्षा के गणित के पेपर लीक मामले में पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बी1 परीक्षा केन्द्र की एक महिला अध्यापिका सहित दो छात्राओं पर केस दर्ज किया है। परीक्षा केन्द्र के सुपरिटेंडेंट लियाकत की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायत में परीक्षा केन्द्र के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि शुक्रवार को तकरीबन दो बजे उड़नदस्ते की टीम ने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य सुनील कुमार और नरेश कुमार ने बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से पेपर लीक होने की सूचना दी।
विज्ञापन


जिसके बाद परीक्षा केन्द्र बी 1 के कमरा नंबर दो से दो छात्राओं से पूछताछ की तो उनके मोबाइल पर वायरल होने वाले पेपर मिले। दोनों छात्राओं सहित परीक्षा केन्द्र की सुपरवाइजर ममता को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने टीचर सहित दोनों छात्राओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 61/2 , 223/1 सहित हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन प्रिवेंशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा में धड़ल्ले से पेपर में नकल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुरू हुई कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में गणित के पहले पेपर में पुलिस व प्रशासन ने नकल रोकने के खूब प्रयास किए, लेकिन नकल फेंकने वालों पर उसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। 

बोर्ड पेपर में नकल के खिलाफ प्रशासन रहा फेल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाओं के लिए भी जिले में 58 परीक्षा केंद्र बनाए। एक केंद्र पर 300 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इस हिसाब के करीब साढ़े 17 हजार परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। 12वीं में नकल ज्यादा चलने और एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द होने के बाद शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन तथा शिक्षा विभाग ने नकल रोकने के हर संभव प्रयास किए। 

10वीं के पेपर में अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया और पुलिस की पीसीआर भी लगातार गश्त करती रहीं, लेकिन नकल फेंकने वाले नहीं रुके। शुक्रवार को 10वीं के पेपर में नकल रोकने के लिए जिला उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त और एसडीएम के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी की टीमों ने भी परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण किए।

नूंह में पेपर लीक की सूचना पर बढ़ी हलचल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा में प्रश्नपत्र नूंह में लीक हो गया। गणित विषय का पेपर लीक होने की सूचना पर करनाल में हलचल बढ़ गई। वहीं उड़नदस्ते सतर्क हो गए। एक के बाद एक 38 केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वायड की 10 टीमों ने दस्तक दी। इस दौरान टीमों में शामिल अधिकारियों ने केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका, प्रश्न पत्र, जेबें, रुमाल और कमरे भी खंगाले।

हालांकि किसी भी विद्यार्थी के पास पर्चियां या नकल संबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई। वहीं टीमों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर और अंदर की स्थिति का भी जायजा लिया। विदित हो कि करनाल में हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में ओपन से 943, प्राइवेट 105 और नियमित पढ़ाई वाले 14129 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान जांच के समय विद्यार्थी भी सतर्क दिखाई दिए। अचानक उड़नदस्तों के पहुंचने और गहन जांच से विद्यार्थी थी सहम गए थे।

10वीं से पहले हुआ 12वीं का पेपर लीक
नूंह के टपकन गांव के परीक्षा केंद्र से 12वीं का इंग्लिश पेपर लीक हो गया, जिसमें तीन परीक्षार्थियों समेत दो सुपरवाइजरों की संलिप्तता सामने आई है। इन पर मिलीभगत कर मोबाइल में फोटो खिंचवाकर पेपर लीक करने का आरोप है। सेंटर सुपरवाइजर के बयान पर नूंह सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा में एक बार फिर पेपर लीक का मामला सामने आया है। पुन्हाना में पेपर लीक मामले में एक अध्यापिका सहित दो छात्राओं पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed