फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Case registered against seven in case of stone pelting on police

Gurugram News: पुलिस पर पथराव मामले में सात पर केस दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven in case of stone pelting on police
ग्रामीणों ने लगाया पुुलिस पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। आंधाकी गांव में सोमवार देर रात को एक वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमले के आरोप में सात लोगो पर केस दर्ज किया गया है। मामले में एक ओर बिछोर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है तो वहीं ग्रामीणों ने पुलिस पर ही आरोप लगा दिए है। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर प्रदेश के सीएम, आईजी रेवाड़ी, एसपी नूंह सहित गृहमंत्री को पत्र भेजकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुन्हाना थाने के एएसआई नवनीत ने बिछोर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उद्घोषित आरोपी, बेल जंपर व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में थाना पिदुगुरला जिला पलनाडु तमिलनाडु में वांछित आरोपी अकबर पुत्र रमजू निवासी आंधाकी की तलाश हेतु सोमवार देर रात 2 बजे के आसपास उसके घर पर पुन्हाना पुलिस द्वारा छापा मारा गया। इस दौरान आरोपी अकबर को पुलिस काबू कर गाड़ी में बैठाने लगी तो अकबर तथा उसके साथी शोर मचाने लगे। शोर सुनकर उसके अन्य साथी मौके पर आ गए। इनमें 2-3 महिलाएं भी शामिल थीं। उक्त लोग आरोपी अकबर को पुलिस टीम से जबरदस्ती छुड़ाकर ले गए और अपने मकानों की छत पर चढ़कर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। बिछोर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है शिकायत पर सात लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी ने कहा, केवल एक मामला दर्ज, उसमें भी मिली है जमानत
ग्रामीणों का इस मामले में कहना है कि पुलिस ने देर रात में घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। इसके अलावा ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। आधांकी गांव के रहने वाले अकबर सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि चार फरवरी देर रात करीब दो बजे तीन बोलेरो गाड़ी में भरकर पुलिसकर्मी गांव में आए और दीवार को फांदकर घर में घूस गए। परिवार के लोगों को डराने धमकाने लगे। विरोध करने पर कपड़े धोने की मशीन, बाइक, टीन शेड व चारपाई सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो हवाई फायर कर झूठा मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी ने कहा कि परिवार के किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध किसी भी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उसके खिलाफ भी केवल एक सड़क दुर्घटना का मामला है जो कोर्ट में चल रहा है और वह जमानत पर है। वहीं, मामले को लेकर पुन्हाना थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed