{"_id":"688babb1ba5922825e02a24e","slug":"case-registered-against-police-station-officer-policemen-gurgaon-news-c-25-1-mwt1003-105220-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध वसूली में थानेदार, पुलिसकर्मियों और दलालों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध वसूली में थानेदार, पुलिसकर्मियों और दलालों पर केस दर्ज
Thu, 31 Jul 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। अवैध वसूली के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर फिरोजपुर झिरका के तत्कालीन थाना प्रभारी अमन यादव सहित कई पुलिसकर्मियों व पांच दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी ओवरलोड डंपरों से हर महीने दलालों के जरिये पांच हजार रुपये वसूलते थे। डंपर मालिकों का आरोप है कि पुलिस नाकों से उन्हीं गाड़ियों को निकलने दिया जाता था, जिनकी एंट्री दलालों की ओर से थाने में करवाई जाती थी। बताया गया है कि पुलिस कप्तान की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर डंपर मालिकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। डंपर मालिक का आरोप है 5 अप्रैल को उनके एक ट्रक को पकड़ा गया। ड्राइवर से मारपीट की गई। जिला नूंह पुलिस के पीआरओ कृष्ण कुमार का कहना है कि पांच दलालों सहित तत्कालीन थाना प्रबंधक सहित कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है मामले की जांच जारी है।