{"_id":"685707c544258f4ae7093bf1","slug":"case-against-former-sarpanch-for-not-submitting-panchayat-records-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104279-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पंचायती रिकॉर्ड जमा न करने पर पूर्व सरपंच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पंचायती रिकॉर्ड जमा न करने पर पूर्व सरपंच के खिलाफ केस
Sun, 22 Jun 2025 12:58 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
नगीना। पिछले करीब सात साल से पंचायती रिकाॅर्ड जमा न करने के मामले में पूर्व सरपंच दीन मोहम्मद पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पंचायत विभाग के अधिकारी की ओर से 18 जून को पुलिस को लिखित शिकायत भेजी गई थी, जिसमें बताया गया कि दीन मोहम्मद रिकॉर्ड को अपने पास दबाए बैठे हैं और भूतपूर्व ग्राम सचिव पलटूराम ने भी अपने बयान में पुष्टि की है कि सरपंच ने रिकॉर्ड या तो नष्ट कर दिया है या जानबूझकर छिपाया हुआ है।
पंचायत अधिकारी की ओर से भेजी गई शिकायत में यह भी बताया गया कि वर्षों पहले भी रिकॉर्ड के लिए 2017, 2019 में बार-बार नोटिस भेजे गए, लेकिन दीन मोहम्मद ने कोई जवाब नहीं दिया। अब जबकि जांच में स्पष्ट हो गया कि रिकॉर्ड जानबूझकर नहीं सौंपा गया है, तो भूतपूर्व सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। हालांकि वर्तमान सरपंच का कहना है कि रिकॉर्ड न मिलने के कारण गांव के विकास कार्यों की समीक्षा और नए प्रोजेक्ट को शुरू करना मुश्किल हो रहा है।
मामले की जांच की जिम्मेदारी स्वाना को दी गई है जो केस दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जांच के बाद यदि गबन या रिकॉर्ड नष्ट करने के साक्ष्य पुख्ता पाए गए तो यह पंचायत स्तर पर सबसे बड़ा प्रशासनिक घोटाला बन सकता है। संवाद
विज्ञापन
वर्तमान सरपंच कर चुकी हैं शिकायत
वर्तमान सरपंच जायदा ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नगीना को एक लिखित शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि पूर्व सरपंच ने वर्ष 2010 से 2015 तक की कई महत्वपूर्ण फाइलें, कैश बुक, पासबुक, स्टॉक रजिस्टर, वाउचर, पट्टा रजिस्टर, मनरेगा और पंचायत फंड स्कीम के अभिलेख जानबूझकर नहीं दिए हैं।