{"_id":"679bcf63aad302a25e00a634","slug":"car-used-in-the-crime-recovered-accused-husband-sent-to-jail-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100857-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वारदात में इस्तेमाल होने वाली कार बरामद, आरोपी पति को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वारदात में इस्तेमाल होने वाली कार बरामद, आरोपी पति को भेजा जेल
विज्ञापन
अवैध संबंध के शक में मंगलवार को गोली मारकर की थी पत्नी की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। हाजीपुर गोहेता गांव में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक दिन की रिमांड के बाद बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल की गई कार को दल्ला बास गांव के पास से पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी पति को हथियार उपलब्ध कराने वाला हथियार तस्कर अभी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से छुट्टी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी। पुलिस हथियार तस्कर से हथियार संबंधित ठिकानों और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करेगी।
पहले भी की गई सुन्नती को मारने की कोशिश
हत्याकांड में बेशक पुलिस ने कुछ घंटों में ही पर्दाफाश कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन मृतक महिला की मां व बहन ने आरोपी पर और गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण उसकी हत्या की गई। हालांकि, मृतक महिला की मां व बहन का आरोप है कि आरोपी इनायत स्वयं चरित्रहीन था। इस कारण पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। कुछ समय पहले भी सुन्नती को मारने के लिए किसी बदमाश को एक लाख रुपये की सुपारी भी दी गई थी। इसके अलावा मृतक की बहन का आरोप है कि सुन्न्ती को जहरीला पदार्थ देकर पहले भी मारने की कोशिश की गई थी।