{"_id":"602ff9ae8ebc3ee94d3c9fda","slug":"car-looter-arrested-by-crook-gurgaon-news-noi5667052125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार दिखाकर कार लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार दिखाकर कार लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। पालम विहार अपराध शाखा पुलिस ने हथियार के बल पर वाहन लूटने वाले बदमाश नीरज उर्फ नीर को इज्जर के बादली से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कार और लूटी गई कार को बरामद किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके साथियों ने सोनीपत के बरोना में वारदात को अंजाम देने के लिए कार लूटी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कुछ समय पहले गांव धनकोट निवासी कुलदीप कुमार ने राजेंद्र थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अंडे सप्लाई करते हैं। बीते 4 फरवरी को उनके साथी मनीष अंडे की सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान उनका बसाई फ्लाईओवर के नजदीक एक्सीडेंट हो गया। वह रात को अपने साथी को देखकर वापस लौट रहे थे, तभी उनके गांव के निकट एक कार में सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर उनकी कार लूट ली और फायर करते हुए मौके से भाग गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट हुई थी।
इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पालम विहार की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि कार लूटने वाला एक बदमाश जींद निवासी नीरज उर्फ नीर इज्जर में मौजूद है। सूचना के आधार पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को धर-दबोचा। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वारदात में प्रयुक्त तमंचा उसने उज्जैन से 70 हजार में खरीदा था। संवाद