फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   14 new committees formed in the corporation; they will offer suggestions on issues.

Gurugram News: निगम में बनीं 14 नई समितियां, समस्याओं पर देंगी सुझाव

Sat, 12 Sep 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
14 new committees formed in the corporation; they will offer suggestions on issues.
पार्षदों को अध्यक्ष और सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के सदन की सामान्य बैठक में लिए गए निर्णय के तहत शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की निगरानी और समीक्षा के लिए 14 तदर्थ समितियों का गठन किया गया है। समितियों में पार्षदों को अध्यक्ष और सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संबंधित समितियां अपने विषयों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव और कार्रवाई के लिए प्रस्ताव सदन के समक्ष रखेंगी।
सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य समिति और विज्ञापन एवं वेंडिंग जोन समिति की अध्यक्ष मेयर राजरानी मल्होत्रा होंगी। अकाउंट एवं ऑडिट समिति की अध्यक्ष ज्योत्सना यादव, भवन विनियमन समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, जलापूर्ति, ड्रेनेज एवं डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष अनूप सिंह और कर एवं फीस आकलन समिति के अध्यक्ष विकास यादव बनाए गए हैं। अग्निशमन विस्तार एवं रोकथाम समिति की जिम्मेदारी सतपाल, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति की प्रथम वशिष्ठ, प्लानिंग, इम्प्रूवमेंट एवं रिसोर्सेज समिति की ज्योति सुमित जैलदार और ग्रामीण एवं स्लम विकास समिति की अध्यक्षता आरती राव करेंगी। मार्केट, स्लॉटर हाउस एवं जनस्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सैनी, विजिलेंस समिति के अध्यक्ष कुलदीप यादव, इम्प्लीमेंटेशन समिति के अध्यक्ष परमिंदर कटारिया और सड़क एवं चौक नामकरण समिति के अध्यक्ष धर्मबीर भंगरोला होंगे।
विज्ञापन

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि 14 समितियों के गठन से नगर निगम के अलग-अलग कार्यक्षेत्रों की निगरानी और समीक्षा की व्यवस्था मजबूत होगी। समितियां अपने क्षेत्र से जुड़े विषयों और समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श कर सुधार के सुझाव देंगी। हालांकि उनके गठन पर कुछेक पार्षदों से सवाल उठाया है। इस पर आयुक्त ने कहा कि एक-दो और कमेटी सदन में चर्चा के बाद बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed