फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटबॉल की दीवानगी बनी जानलेवा: क्लब से लौट रहे दो दोस्त कार हादसे का शिकार, दोनों की मौत; एक युवती घायल

Tue, 21 Jul 2026 05:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 05:50 PM IST
सार

हादसे में दीपांक मलिक, सक्षम सचदेवा व प्रगति गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपांक व सक्षम को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रगति वशिष्ठ अस्पताल में उपचाराधीन है।

विज्ञापन
Car collides with truck on Dwarka Expressway two friends killed in accident girl injured
द्वारका एक्सप्रेसवे पर हादसे में दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला

सोहना रोड स्थित एक क्लब में फुटबॉल मैच देखकर दिल्ली के उत्तम नगर लौट रहे दो दोस्तों की द्वारका एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक युवती गंभीर घायल हो गई। यह हादसा 20 जुलाई की सुबह करीब 5.20 बजे सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में परेना टावर के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर हुआ। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक द्वारा लेन चेंज करके ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही कार टकरा गई। मृत युवक के फुफेरे भाई मोहित सचदेवा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में सेक्टर-10 थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

Car collides with truck on Dwarka Expressway two friends killed in accident girl injured
दीपांक मलिक और सक्षम सचदेवा - फोटो : अमर उजाला

मृतकों और घायल की पहचान
मृत युवकों की पहचान उत्तम नगर (दिल्ली) के वाणी विहार निवासी दीपांक मलिक (20) और विजय विहार निवासी सक्षम सचदेवा (22) के रूप में हुई है। हादसे में हाथरस (उत्तर प्रदेश) के सिकंदराराऊ गांव निवासी प्रगति वशिष्ठ (वर्तमान निवासी वाणी विहार, दिल्ली) घायल हो गई। 

Car collides with truck on Dwarka Expressway two friends killed in accident girl injured
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

क्लब गए थे फुटबॉल मैच देखने
दीपांक मलिक बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे। जबकि सक्षम सचदेवा व प्रगति वशिष्ठ इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे। मृत युवक दीपांक मलिक के फुफेरे भाई मोहित सचदेवा ने पुलिस को बताया कि उनके कजिन ने 19 जुलाई की देर शाम बताया था कि वह दोस्तों के साथ गुरुग्राम में फुटबॉल मैच देखने जाएंगे। मोहित ने गुरुग्राम जाने से मना कर दिया था। इसके बाद रात करीब 12.30 बजे दीपांक मलिक, सक्षम सचदेवा व प्रगति वशिष्ठ एक कार से गुरुग्राम के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Car collides with truck on Dwarka Expressway two friends killed in accident girl injured
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

सुबह 5.20 पर हुआ हादसा
तीनों दोस्त गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित एक क्लब में बड़ी स्क्रीन पर फुटबॉल विश्व कप का फाइनल देखने के बाद 20 जुलाई की सुबह दिल्ली के लिए निकले थे। कार को सक्षम सचदेवा चला रहे थे। जब वे सुबह करीब 5.20 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर परेना टावर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाते हुए चालक ने अचानक लेन बदलकर ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन
Car collides with truck on Dwarka Expressway two friends killed in accident girl injured
इसी कार में सवार थे तीनों - फोटो : अमर उजाला

मौके से भागा ट्रक ड्राइवर
हादसे में दीपांक मलिक, सक्षम सचदेवा व प्रगति गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपांक व सक्षम को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रगति वशिष्ठ अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed