{"_id":"663fe833fcbcc7444508acd4","slug":"car-caught-fire-while-filling-petrol-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30749-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पेट्रोल डलवाते समय कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पेट्रोल डलवाते समय कार में लगी आग
विज्ञापन
पंप के कर्मचारियों ने धक्का देकर किया दूर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पेट्रोल पंप कर्मियों के प्रयास से शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे मदनपुरी रोड स्थित लक्ष्मी बाजार के सामने पेट्रोल पंप पर समसपुर निवासी विकास अपनी कार में पेट्रोल डलवाने आए थे। पेट्रोल डलवाने के दौरान कार के बोनट से धुआं निकल रहा था। तभी एक कर्मी की नजर उस पर पड़ गई। तुरंत ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कार को धक्का देकर पंप के बाहर रोड पर ले आए। कार जैसे ही पंप से बाहर रोड पर पहुंची तो देखते-देखते कार में लग गई। कार के साइड में खड़ी दूसरी कार भी आग की चपेट में आ गई। गाड़ी के दो टायरों में आग लग गई। कर्मियों ने पेट्रोल पंप पर रखे अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने चंद मिनट में आग पर काबू पा लिया।