{"_id":"65a58a9a166611e48f04ddcc","slug":"car-catches-fire-near-university-driver-absconds-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23536-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विश्वविद्यालय के पास कार में लगी आग, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विश्वविद्यालय के पास कार में लगी आग, चालक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नेशनल हाईवे पर केआर मंगलम विश्वविद्यालय के पास एक कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सोहना फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच कार पूरी तरह जल गई। पुलिस कार के चालक की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम गुरुग्राम नेशनल हाईवे स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी के समीप एक कार जिसका नंबर डीएल 10-जीई 7664 तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान कार से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। जिसे देखकर आसपास चल रहे वाहन अपनी जगह पर रुक गए। आग लगती देखकर चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने सोहना पुलिस व फायर ब्रिगेड कार्यालय को सूचना दी। मौके पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर अधिकारी जयवीर भड़ाना ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।