फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   CAQM expresses displeasure over deficiencies in dust management on roads

Gurugram News: सड़कों पर धूल प्रबंधन में कमियां, सीएक्यूएम ने जताई नाराजगी

Sun, 28 Dec 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
CAQM expresses displeasure over deficiencies in dust management on roads
जिले में 17 निरीक्षण टीमों ने गुरुग्राम में 125 सड़क हिस्सों की जांच की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 26 दिसंबर 2025 को गुरुग्राम में नगर निगम की ओर से मेंटेन की जा रहीं सड़कों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान धूल नियंत्रण और कचरा प्रबंधन में गंभीर कमियां सामने आईं, जिस पर आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए।
सीएक्यूएम की 17 निरीक्षण टीमों ने गुरुग्राम में 125 सड़क हिस्सों की जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि 34 सड़कों पर भारी मात्रा में धूल थी, 58 सड़कों पर मध्यम स्तर की धूल और 29 सड़कों पर कम धूल पाई गई। केवल 4 सड़क हिस्से ऐसे थे, जहां धूल नजर नहीं आई। कई जगहों पर सड़क किनारे नगर निगम कचरा और निर्माण मलबा जमा मिला, साथ ही खुले में कचरा जलाने की घटनाएं भी देखी गईं।
विज्ञापन

आयोग ने कहा कि इससे साफ है कि सड़क सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और कचरा उठाने के काम में लापरवाही हो रही है। सीएक्यूएम ने नगर निगम गुरुग्राम को जमीनी स्तर पर व्यवस्था मजबूत करने, खुले में कचरा जलाने पर सख्ती करने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। आयोग ने साफ किया कि ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed