फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cantor hit the truck standing in the middle of the road from behind

सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक को पीछे से कैंटर ने टक्कर मारी, एक की मौत

Fri, 26 Mar 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cantor hit the truck standing in the middle of the road from behind
गुरुग्राम। एनएच-48 पर इफ्को चौक के पास बृहस्पतिवार देर रात सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हालांकि, कैंटर के ट्रक से टकराने से पहले ही कैंटर चालक कूद गया लेकिन उसका साथी ऐसा नहीं कर सका और हादसे में उसकी मौत हो गई। कैंटर चालक ने थाना सेक्टर-17/18 में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले कैंटर चालक मनोज कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात दो बजे गुरुग्राम में एक कंपनी में सामान उतारकर एनएच-48 के रास्ते लौट रहे थे। रास्ते में राजीव चौक के पास एक ट्रक गलत तरीके से सड़क के बीचोंबीच खड़ा था। जब तक वह कुछ समझ पाते, स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर थी और बेकाबू कैंटर ट्रक से जा टकराया। इस दौरान वह तो समय रहते कूद गया लेकिन यूपी के एटा निवासी उसका साथी नाहर सिंह कैंटर में ही रह गया। हादसे में नाहर सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसे सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाहर को छुट्टी दे दी। कैंटर मालिक पिंकी शर्मा ने बताया कि नाहर सिंह को वह उसके सेक्टर-18 स्थित कमरे पर छोड़कर आए थे, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed