फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canal water to reach Gwal Pahari; work on 7.6 km pipeline accelerates.

Gurugram News: ग्वाल पहाड़ी में पहुंचेगा नहरी पानी, 7.6 किमी पाइपलाइन का काम तेज

Sat, 19 Sep 2026 06:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Canal water to reach Gwal Pahari; work on 7.6 km pipeline accelerates.
सेक्टर 72 बूस्टिंग स्टेशन। संवाद
400 एमएम की बिछाई जा रही पाइपलाइन, सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से होगी आपूर्ति
विज्ञापन

नंबर गेम - 20 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में नहरी पानी पहुंचाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 7.6 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है। यह पाइपलाइन 400 एमएम व्यास की है। इसके पूरा होने के बाद ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से नहरी पानी की आपूर्ति की जाएगी।
जीएमडीए के अनुसार, अभी ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां पानी पहुंचाने के लिए मास्टर जलापूर्ति लाइन सेक्टर-58/59 तक पहुंची हुई है। इसके आगे नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पाइपलाइन बालियावास के आगे तक पहुंच चुकी है। जीएमडीए की योजना इस काम को अगले साल गर्मियों से पहले पूरा करने की है।
विज्ञापन

सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन तक जीएमडीए नहरी पानी पहुंचाने में सफल हो चुका है। अब स्टेशन को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से 23 सेक्टरों के साथ ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। जीएमडीए के अनुसार, ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र को प्रतिदिन करीब 20 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा ग्वाल पहाड़ी बूस्टिंग स्टेशन से विभिन्न क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने के लिए 450, 600, 500, 400 और 300 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वाल पहाड़ी के विकास की तैयारी
प्रदेश सरकार की ओर से ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र के विकास की भी योजना बनाई जा रही है। इसके तहत गांवों की जमीन लेने की प्रक्रिया के लिए जमीन मालिकों से ई-भूमि सहमति मांगी गई है। दिल्ली से सटे ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में तेजी से शहरी विकास हो रहा है। यहां कई हाईराइज सोसाइटी और आवासीय परियोजनाएं विकसित हो रही हैं। ऐसे में नहरी पानी की आपूर्ति शुरू होने से क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
---
पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन शुरू करने की तैयारी चल रही है। - आरएस जांगड़ा, मुख्य अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed