फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Campaign to identify dropout children gains momentum

Gurugram News: ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान अभियान को मिली गति

Sun, 04 Jan 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Campaign to identify dropout children gains momentum
तीन दिन में 500 से अधिक बच्चे चिह्नित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान के लिए एक जनवरी से शुरू किए गए अभियान के तहत पहले तीन दिन में बड़ी संख्या में बच्चों को चिह्नित किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

अभियान के पहले दिन यानी 1 जनवरी को 149 ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान की गई। इसके बाद 2 जनवरी को अभियान में और तेजी आई और 187 बच्चों को सूचीबद्ध किया गया। वहीं, 3 जनवरी को 165 ड्रॉपआउट बच्चों को चिह्नित किया गया। इस तरह अभियान के शुरुआती तीन दिनों में कुल 501 ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। चिन्हित बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, ताकि वे दोबारा पढ़ाई शुरू कर सकें। - दिनेश गुलिया, समग्र शिक्षा विभाग गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed