फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Campaign against cyber criminals and drug abuse intensified

Gurugram News: साइबर अपराधियों और नशे के खिलाफ अभियान तेज

Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Campaign against cyber criminals and drug abuse intensified
साइबर क्राइम में शामिल युवकों को एक अंतिम मौका दिया जा रहा है : पुलिस कप्तान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार के दिशा निर्देश पर क्षेत्र के हर छोटे बड़े गांव में पंचायत के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की जा रही है। वहीं साइबर अपराध क्षेत्र में जड़ से समाप्त करने के लिए मदद मांगी जा रही है। वहीं नशे के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया है।
एक पंचायत के माध्यम से जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा साइबर क्राइम में शामिल युवकों को एक अंतिम मौका दिया जा रहा है, जो अपराध में शामिल है वह जाकर पुलिस के समक्ष अपने अपराध को स्वीकार कर लें, ऐसे लोगों को पुलिस द्वारा उनके व्यवहार के ऊपर छोड़ा जाएगा और हर महीने में दो बार उनके मोबाइल फोन चेक किए जाएंगे। इसके अलावा गांव के जिम्मेवार लोगों से भी उनका फीडबैक लिया जाएगा जिसके सहारे उन्हें साइबर अपराध से निजात मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर साइबर अपराध को अंजाम देने वाले लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्हें सीधे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के जिम्मेवार लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर माता-पिता का यह फर्ज बनता है कि उनका बच्चा शिक्षित हो। वह स्कूल कॉलेज जाए, अगर वह स्कूल-कॉलेज नहीं जाता है तो वह अपने काम धंधे पर ध्यान दे। इसके अलावा बाजार में किसी की दुकान पर कार्य करने के लिए आता है तो उसकी जानकारी माता-पिता द्वारा ली जाए कि वह काम पर या स्कूल में पहुंच रहा है या नहीं। वह किसी गलत संगत में तो नहीं है किसी भी प्रकार की गलत संगत में होने पर उसके गलत संगत को छुड़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने मंच के माध्यम से गांव के जिम्मेदार लोगों से कहा कि क्षेत्र के लोग अपने आसपास फैल रहे नशे की जानकारी पुलिस को दें अगर कोई ज्यादा नशा करने वाला व्यक्ति है तो उसे मांडी खेड़ा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराए जहां निशुल्क इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed