फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Camera Museum...the story of the journey of photographs

Gurugram News: कैमरा संग्रहालय...तस्वीरों के सफर की कहानी

Sun, 17 May 2026 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Camera Museum...the story of the journey of photographs
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस-
विज्ञापन

1827 से अब तक के फोटोग्राफी इतिहास को संजोए है म्यूजियो कैमरा
नंबर गेम- 03 हजार दुर्लभ विंटेज कैमरे रखे गए हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। जहां देश-दुनिया में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के अनेक संग्रहालय हैं। वहीं, डीएलएफ फेज-4 में स्थित म्यूजियो कैमरा दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा फोटोग्राफी संग्रहालय है।लगभग 18,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला यह भव्य फोटोग्राफिक आर्ट सेंटर ऐतिहासिक कैमरों और लेंसों के दुनिया के सबसे अनूठे संग्रहों में से एक है। यहां लोगों को तस्वीरों के सफर की कहानी सुनने व देखने को मिलती है।


इस संग्रहालय की शुरुआत साल 2019 में प्रसिद्ध फोटोग्राफर आदित्य आर्य के निजी संग्रह के साथ की थी। बाद में इसे इंडिया फोटो आर्काइव फाउंडेशन और नगर निगम गुरुग्राम के बीच पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत एक बड़े स्तर पर विकसित किया गया। यहां सन 1827 से लेकर अब तक के फोटोग्राफी के इतिहास को दर्शाया गया है। इस गैलरी में दुनिया के सबसे पहले कैमरे के मॉडल से लेकर अत्याधुनिक जासूसी कैमरे, शुरुआती दौर के फ्लैश उपकरण, बॉक्स कैमरे और करीब तीन हजार दुर्लभ विंटेज कैमरे रखे गए हैं।
विज्ञापन


संग्रहालय के निदेशक आदित्य आर्य के अनुसार, इतने बड़े पैमाने पर प्राचीन कैमरों और ऐतिहासिक उपकरणों को सुरक्षित रखना बेहद खर्चीला और चुनौतीपूर्ण काम है। इन प्राचीन कैमरों और संवेदनशील फिल्मों को हवा की नमी से बचाने के लिए संग्रहालय में चौबीसों घंटे एयर कंडीशनर चालू रखने पड़ते हैं, जिससे हर महीने बिजली का बिल लाखों रुपये आता है। इस पूरे परिसर को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर महीने लाखों रुपये के बजट की आवश्यकता होती है। यहां प्रति टिकट की कीमत 200 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संग्रहालय केवल कैमरों तक सीमित नहीं है बल्कि यहां इतिहास और साहित्य प्रेमियों के लिए एक ओपन लाइब्रेरी भी बनाई गई है। यह लाइब्रेरी पूरी तरह निशुल्क है और सभी लोगों के लिए खुली रहती है। यहां खुले वातावरण में बेंच पर बैठकर किताबें पढ़ने की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed