फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   business doesnot return on line

अनलॉक शुरू होने पर भी उद्यमियों का कारोबार पटरी पर नहीं आया

Thu, 02 Jul 2020 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
business doesnot return on line
अनलॉक शुरू होने पर भी उद्यमियों का कारोबार पटरी पर नहीं आया
विज्ञापन

गुरुग्राम। कोरोना लॉकडाउन में छूट मिलने और अनलॉक-एक के बाद दो आरंभ होने के बाद भी उद्यमियों का कारोबार पटरी पर नहीं आया है। औद्योगिक इकाईयों में मुश्किल से 30 प्रतिशत कार्य आरंभ हुआ है। दरअसल बाजार में मंदी और श्रमिकों के अपने राज्य जाने का सिलसिला बंद नहीं होने के कारण उद्यमियों को दिक्कत हो रही है।
देश के तमाम हिस्सों की तरह गुरुग्राम में भी कोरोना लॉकडाउन-दो के मध्य में औद्योगिक इकाईयां चलाने की छूट मिलने के बाद उद्यमियों को लग रहा था कि उनका कारोबार पहले की तरह शुरू हो जाएगा। इसके मद्देनजर उन्होंने प्रशासन की शर्तों के मुताबिक, अपनी इकाईयां चालू करने के लिए स्वीकृति के लिए आवदेन करना शुरू कर दिया, मगर लॉकडाउन-चार तक ही नहीं, बल्कि अनलॉक-एक खत्म होने के बाद अनलॉक-दो में भी उनका कारोबार पटरी पर नहीं आया है।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश महासचिव दीपक मैनी ने बताया कि जिले की अधिकतर औद्योगिक इकाइयों में 30 प्रतिशत ही कार्य हो रहा है। अभी तक पूरी तरह कारोबार शुरू नहीं होने के पीछे कोरोना के मामले निरंतर बड़ी संख्या में आना है। इस कारण बाजार में मंदी है। लोग अति आवश्यक सामान ही खरीदने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी नेता मनोज जैन का कहना है कि अनलॉक शुरू होने के बाद भी उद्यमियों को श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल अभी भी श्रमिक अपने राज्य जाने में लगे हुए है। इस कारण औद्योगिक इकाईयों में विशेषज्ञ श्रमिकों की कमी आई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed