फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozers Demolish Illegal Dhabas on Delhi-Mumbai Expressway

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर

Sun, 17 May 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers Demolish Illegal Dhabas on Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध रुप से बने ढाबों को हटाती प्रशासन की जेसीबी।
-, सड़क हादसे रोकने के लिए नूंह प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण तथा अवैध ढाबों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। पिछले दो दिनों से लगातार चल रही इस कार्रवाई के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध ढाबों, होटल, पंचर की दुकानों और अस्थायी ढांचों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
प्रशासन का मानना है कि इन अवैध निर्माणों के कारण वाहन चालक सड़क किनारे रुकते हैं और अवैध पार्किंग होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। यह अभियान नूंह सदर थाना क्षेत्र से शुरू किया गया, जिसके बाद रोजका मेव, पिनंगवां, नगीना और फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्रों तक कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। अब तक दो दर्जन से अधिक अवैध ढाबों और अस्थायी निर्माणों को हटाया या क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एसडीएम की मौजूदगी में विशेष अभियान चलाया गया, जहां एक्सप्रेसवे और अन्य मार्गों पर नंबर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहन तेज गति से चलते हैं और सड़क किनारे अवैध ढाबों व दुकानों के कारण कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग और अतिक्रमण दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रहे हैं,इसलिए प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एसपी डॉ अर्पित जैन के नेतृत्व में केएमपी और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर संयुक्त निरीक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई और तेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
केएमपी पर हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत पांच की हुई थी मौत :
बता दें कि हाल ही में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे अवैध पार्किंग को हादसे की बड़ी वजह माना गया था। इसी के बाद प्रशासन ने दोनों एक्सप्रेसवे पर अवैध ढाबों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed