{"_id":"6a3bf8e15a380feeaf095e6e","slug":"bulldozer-razes-drug-smugglers-illegal-house-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92462-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशा तस्कर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
120 वर्ग गज भूमि पर बने एक मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाया गया, 13 मामले हैं दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस विभाग ने नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को पटौदी के व्यापारी मोहल्ला में एक आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस पर 13 अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 120 वर्ग गज भूमि पर बने एक मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाया गया।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई व्यापारी मोहल्ला निवासी शोएब उर्फ सिक्कू के खिलाफ की गई। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम, मारपीट, दंगा, तोड़फोड़, एससी/एसटी एक्ट और रंगदारी समेत विभिन्न मामलों में कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वार्ड नंबर-11 स्थित व्यापारी मोहल्ला में करीब 120 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से एक मंजिला मकान का निर्माण कर रखा था। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से इस निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल कर दिया गया। यह कार्रवाई अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने जिला प्रशासन के समन्वय से थाना पटौदी क्षेत्र में की। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और पूरे समय कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और अपराधियों के अवैध आर्थिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध से अर्जित संपत्तियों और अवैध कब्जों के खिलाफ खुफिया सूचना के आधार पर सख्त कार्रवाई लगातार की जाएगी।