फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer razes criminal's illegal house.

Gurugram News: अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

Tue, 29 Sep 2026 11:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer razes criminal's illegal house.
एक अन्य आरोपी का अवैध मकान किया सील, भारी पुलिस बल मौके पर रही तैनात
विज्ञापन

पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई कार्रवाई
नंबर गेम-10 मामले दर्ज हैं दोनों पर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने मंगलवार को दो आदतन अपराधियों के अवैध रूप से कब्जाए गए मकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान एक मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया और दूसरे को सील कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास और आबकारी अधिनियम सहित दस मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दावा किया कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई। पुलिस ने अशोक विहार फेज-3 निवासी आरोपी आजाद उर्फ कालू के अवैध मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया। यह मकान एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास लगभग 50 वर्ग गज में अवैध रूप से कब्जाया गया था। अपराध शाखा सेक्टर-43 की टीम ने संबंधित विभागों के समन्वय से यह कार्रवाई की।
वहीं, दूसरे आरोपी गुरुग्राम गांव में छोटी माता मंदिर के पास 12 बिस्वा निवासी बीरू कुमार के मकान को सील किया गया। यह मकान लगभग 100 वर्ग गज में अवैध रूप से कब्जाया गया था। एंटी नारकोटिक्स सेल की गुरुग्राम टीम ने संबंधित विभागों के समन्वय से इसे सील किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस नागरिकों को अपराध और अवैध कब्जों से सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था कायम रखी गई। पुलिस ने कहा कि आदतन अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ ऐसे सख्त अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य गुरुग्राम को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाना है। यह कार्रवाई संबंधित विभागों के समन्वय से पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आपराधिक रिकॉर्ड
आजाद उर्फ कालू के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं। ये मामले पुलिस थाना सेक्टर-5 और पुलिस थाना उद्योग विहार में दर्ज हैं। दूसरे आरोपी बीरू कुमार के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इन मामलों में एनडीपीएस एक्ट, हत्या, अपहरण और मारपीट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। ये मामले पुलिस थाना सेक्टर-14, पुलिस थाना सिटी और पुलिस थाना सेक्टर-9ए में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed