फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Bulldozer missing from list of election symbols, dustbin and shoes-socks also option

Gurugram News: चुनाव चिन्ह की सूची से बुलडोजर गायब, कूड़ेदान और जूते-चप्पल-जुराब का भी ऑप्शन

Thu, 09 May 2024 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer missing from list of election symbols, dustbin and shoes-socks also option
प्रत्याशियों को बृहस्पतिवार को जारी किए जाएंगे चुनाव चिन्ह
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। लाेकसभा सीट के लिए 26 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही मिला है। उम्मीदवारों को नौ मई को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन है। इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस पर चुनाव आयोग से 190 चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। इसमें जूते, चप्पल, जुराब व शिमला मिर्च, हरी मिर्च व कूड़ेदान जैसे कई चिन्ह शामिल हैं। चुनाव चिन्हों की इस सूची में इस बार बुलडोजर को शामिल नहीं किया गया है। विश्व चैंपियनशिप विजेता नीरज चोपड़ा का भाला भी चुनाव चिन्ह में शामिल है।
भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों को दिए जाने वाले चुनाव चिन्ह की सूची में से बुलडोजर को हटा दिया है। बीते कुछ वर्षों में बुलडोजर एक विशेष राजनीतिक दल की पहचान बनने के कारण इसे हटाया गया है। इसमें कई नए चुनाव निशान सूची में शामिल किए गए हैं। खिलौने से लेकर साज सज्जा के सामान के साथ ही डिजिटल इंडिया को देखते हुए लैपटॉप, फोन आदि को भी सूची में शामिल किया गया है। इस बार चुनाव निशान के रूप में लैपटॉप, हार, चप्पल आदि की भी इंट्री हो गई है। समय के साथ चुनाव चिन्ह में कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें एयर कंडीशनर (एसी) के साथ ही लैपटॉप, कंप्यूटर, कैलकुलेटर, सीसीटीवी कैमरा, पेट्रोल पंप, रिमोट कंट्रोल आदि शामिल हैं। इस बार जूता, चप्पल व कूड़ेदान को भी निशान के रूप में जगह मिली है।
विज्ञापन


महिलाओं के श्रृंगार का सामान चुनाव चिह्नों में शामिल

महिलाओं के श्रृंगार को भी चुनाव आयोग ने पूरा महत्व दिया है। उनके श्रृंगार से जुड़ी चीजें या कानों की बालियां, हाथों की चूड़ियां, गले का हार तथा लेडीज पर्स को चुनाव चिह्नों में शामिल किया गया है। इसके अलावा सेब, फलों की टोकरी, अखरोट, केक, आइसक्रीम, नूडल्स भरा कटोरा, शिमला मिर्च, फूल गोभी, अंगूर, हरी मिर्च, कटहल, भिंडी, मूंगफली, नाशपाती, मटर तथा तरबूज, कैरम बोर्ड, फूलगोभी, जंजीर, शतरंज, चिमनी, कोट, पैंट, टाई, फ्रॉक, डीजल पंप, डीश एंटीना, डोल घंटी, बिजली का पोल, बांसुरी, फुटबॉल, गन्ना किसान, अदरक, अंगूर, हारमोनियम, हेलमेट, माइक समेत 190 चुनाव चिह्न बनाए हैं। हालांकि आयोग ने क्रेन व रोड रोलर चिह्न को शामिल किया है। निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह के लिए तीन नाम सूची में देने होंगे। इसके बाद आयोग प्राथमिकता के आधार पर एक चिन्ह आवंटित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed