फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Builder broke floor without notice, fury among residents

Gurugram News: बिल्डर ने बिना सूचना के तोड़ा फ्लोर, निवासियों में रोष

Sat, 06 May 2023 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Builder broke floor without notice, fury among residents
चिंटेल्स जैसा हादसा होने की आशंका, मुख्यमंत्री और प्रशासन को अवगत कराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुुरुग्राम। सेक्टर-104 स्थित गोदरेज समिट सोसाइटी की एक टावर के तीसरे फ्लोर को बिल्डर ने निवासियों को कोई सूचना दिए बिना ही तोड़ना शुरू कर दिया है। इसको लेकर वहां के निवासियों में रोष और भय बना हुआ है। इस टावर में 25 से ज्यादा परिवार रहते हैं। निवासियों को आशंका है कि इस तरह फ्लोर तोड़ देने से पिछले वर्ष हुए चिंटेल्स पैराडाइसो जैसा हादसा हो सकता है। निवासियों ने पूरे मामले की मुख्यमंत्री के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी शिकायत की है। सोशल मीडिया पर भी प्रकरण को डाला गया है।
सोशल मीडिया पर फ्लोर को तोड़ने की वीडियो भी डाली गई है। सोसाइटी के निवासी विशाल द्वारा डाली गई वीडियो में दिखाया गया है कि एक फ्लैट में रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसी क्रम में फ्लोर को तोड़ा गया है उसकी सरिया दिखाई दे रही हैं। 10 फरवरी 2022 को चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में भी इसी प्रकार की स्थितियों में हादसा हुआ था, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई थी। यहां के निवासियों ने अपनी शिकायत में चिंटेल्स हादसे का भी हवाला दिया है। एके उपाध्याय ने प्रकरण को मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हुए कहा है कि राजस्व देने के मामले में सबसे ज्यादा मूल्यवान गुरुग्राम शहर में इस स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी एजेंसियों का क्या हाल है। चंद्र शेखर ने इस पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

दूसरे चरण का ऑडिट नहीं हुआ शुरू

गुरुग्राम। चिंटेल्स हादसे के बाद यहां की विभिन्न बहुमंजिला इमारतों में निर्माण संबंधी खामियों की बातें सामने आईं। इनको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोसाइटियों का संरचनात्मक ऑडिट कराने का फैसला लिया था। दूसरे चरण के ऑडिट का काम अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इन घटनाओं के प्रति अभी तक कोई गंभीर संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed