फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   B.Tech Student on Way to College Hit by Canter; Part of Right Leg Severed and Not Recovered

Gurugram News: कॉलेज जा रहे बीटेक के छात्र की कैंटर से टक्कर, दाहिने पैर का एक हिस्सा अलग, नहीं मिला

Sat, 18 Apr 2026 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
B.Tech Student on Way to College Hit by Canter; Part of Right Leg Severed and Not Recovered
घायल का मेदांता में उपचार जारी, कैंटर चालक फरार, वाहन के नंबर की हुई पहचान, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन


चित्र परिचय:- एक्सीडेंट के बाद घटना स्थल पर बाइक खडी हुई।
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बाइक से चचेरे भाई के साथ कॉलेज जा रहे बीटेक के छात्र को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसका पैर कैंटर की चपेट में आ गया। पैर का एक हिस्सा अब तक नहीं मिला है। घायल को उपचार के लिए मेंदाता में दाखिल कराया गया है। वहीं, कैंटर चालक वाहन के साथ मौके से भाग गया। पटौदी थाना पुलिस ने बताया कि अब तक घायल लोकेश के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
जनौला के रहने वाले मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उनका भतीजा लोकेश उनके बेटे नरेन्द्र के साथ बाइक से कॉलेज गए थे। रास्ते में सामने से आ रहा कैंटर बाइक को सामने से टच करते हुए निकल गया। इसमें लोकेश और नरेंद्र बाइक के साथ सड़क पर जा गिरे। दोनों बच्चों को गंभीर चोट आई। हादसे में लोकेश के दाहिना पैर के घुटने के नीचे का हिस्सा गायब है। डाक्टरों का कहना था कि अगर वह भाग मिल जाता ताे ऑपरेशन से उसे जोड़ा जा सकता था। पुलिस की टीम और परिजनों ने आसपास पैर के हिस्से को ढूंढने की कोशिशकी, लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन

अब तक की छानबीन में कैंटर का नंबर मिल चुका है। मामले की छानबीन चल रही है। घायल के बयान के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। -कुलदीप, एसीपी पटौदी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed