{"_id":"68a76467e528279e6a0a183f","slug":"brother-in-law-shot-brother-in-law-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-117218-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इस्लामाबाद इलाके में जीजा ने साले को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इस्लामाबाद इलाके में जीजा ने साले को मारी गोली, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के इस्लामाबाद इलाके में गुरुवार को जीजा ने अपने साले को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी टेकचंद (लालवा गांव) ने देवेंद्र को उसके चाचा के घर बुलाकर सीने में गोली मारी। मृतक के भाई जयवीर ने बताया कि स्कूल से लौटने पर उन्होंने वहां भीड़ देखी और पड़ोसियों से पता चला कि उनकी चचेरी बहन जयंती के पति टेकचंद ने देवेंद्र पर गोली चलाई है। मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा कैंप थाने में दर्ज कर लिया गया है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि हत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, परिजनों ने किसी तरह का विवाद होने की जानकारी नहीं दी है। आरोपी अभी फरार है।